शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मोहन भागवत के बयान से पंजाब में जगी उम्मीद:करतारपुर कॉरिडोर खुलने और भारत-पाक व्यापार बहाल होने की आस – Rss Chief Mohan Bhagwat Statement Raises Hopes In Punjab Kartarpur Corridor India-pakistan Trade
जालंधर

मोहन भागवत के बयान से पंजाब में जगी उम्मीद:करतारपुर कॉरिडोर खुलने और भारत-पाक व्यापार बहाल होने की आस – Rss Chief Mohan Bhagwat Statement Raises Hopes In Punjab Kartarpur Corridor India-pakistan Trade

November 10, 2026


RSS chief Mohan Bhagwat statement raises hopes in Punjab Kartarpur Corridor India-Pakistan trade

मोहन भागवत के बयान से बढ़ी उम्मीदें
ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के इंग्लैंड दौरे के दौरान भारत-पाकिस्तान संबंधों के संदर्भ में दिए संकेत से पंजाब में नई उम्मीदें जगी हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और लोगों के आपसी संपर्क को बढ़ावा देने की वकालत की है। इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियां दोबारा शुरू होने और करतारपुर कॉरिडोर खुलने की उम्मीद भी बढ़ी है।

भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में सुधार पंजाब के लिए महज राजनीतिक संवाद का विषय नहीं है बल्कि यह राज्य के व्यापार, रोजगार, अर्थव्यवस्था और धार्मिक आस्था से भी सीधे जुड़ा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1999 में दिल्ली से लाहौर बस यात्रा कर तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ लाहौर घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार और संबंध सुधारने की उम्मीदें जगी थीं। हालांकि कारगिल युद्ध के कारण इन प्रयासों को बड़ा झटका लगा। इसके बावजूद अटारी-वाघा सीमा के रास्ते दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियां जारी रहीं।

वर्ष 2018-19 में अटारी-वाघा सीमा के रास्ते करीब 2,470 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ था। पाकिस्तान से सीमेंट, जिप्सम, सूखे मेवे, खजूर और सेंधा नमक आता था जबकि भारत से सूती धागा, कपड़ा, प्लास्टिक ग्रेन्यूल्स और सब्जियां भेजी जाती थीं। इससे अमृतसर और आसपास के क्षेत्रों में ट्रांसपोर्ट, गोदाम, माल ढुलाई और थोक व्यापार से जुड़े लोगों को रोजगार मिलता था।

फरवरी 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सामान पर सीमा शुल्क बढ़ाकर 200 प्रतिशत कर दिया। अगस्त 2019 में पाकिस्तान ने भी भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार निलंबित कर दिया। इससे पंजाब के व्यापारियों को बड़ा झटका लगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X