शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Madhepura News : मधेपुरा मेडिकल कॉलेज के कैदी वार्ड से 2 कैदी फरार, जाली-रॉड तोड़कर भागे
हिंदी न्यूज़

Madhepura News : मधेपुरा मेडिकल कॉलेज के कैदी वार्ड से 2 कैदी फरार, जाली-रॉड तोड़कर भागे

October 29, 2026


Last Updated:

Madhepura News : मधेपुरा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैदी वार्ड से जाली और रॉड तोड़कर भागे दो विचाराधीन कैदी. सिंहेश्वर पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर दोनों फरार कैदियों को दोबारा गिरफ्तार कर लिया है.

मधेपुरा मेडिकल कॉलेज के कैदी वार्ड से 2 कैदी फरार, जाली-रॉड तोड़कर भागेZoom

जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कैदी वार्ड से दो विचाराधीन कैदियों के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

मधेपुरा. जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कैदी वार्ड से दो विचाराधीन कैदियों के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. दोनों कैदियों ने वार्ड की जाली और रॉड तोड़कर पुलिस अभिरक्षा से भागने में सफलता हासिल की. हालांकि, फरारी की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई सिंहेश्वर पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर दोनों को दोबारा गिरफ्तार कर लिया. घटना बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है. कैदी वार्ड से दो बंदियों के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

जानकारी के अनुसार, दोनों विचाराधीन कैदियों ने कैदी वार्ड की जाली और रॉड को तोड़ा और उसी रास्ते से बाहर निकलकर फरार हो गए. अस्पताल में कैदियों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है. ऐसे में कैदियों के जाली और रॉड तोड़कर निकल जाने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सबसे बड़ा सवाल यही है कि कैदी वार्ड में जाली और रॉड टूटती रही और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक कैसे नहीं लगी? घटना के बाद अस्पताल के कैदी वार्ड की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.

तीन घंटे में दोनों कैदी गिरफ्तार

फरारी की सूचना मिलते ही सिंहेश्वर पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाश अभियान शुरू किया. पुलिस की सक्रियता के चलते दोनों कैदियों को करीब तीन घंटे के भीतर पकड़ लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. जुगनु उर्फ मो. इस्लाम के रूप में हुई है, जो शंकरपुर के मधेली बाजार का रहने वाला है. दूसरे आरोपी की पहचान मो. हसन उर्फ अबुहजर हसन उर्फ छोटू के रूप में हुई है. वह सिंहेश्वर के झिटकिया का निवासी है. दोनों अलग-अलग थाना कांडों में विचाराधीन अभियुक्त हैं और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कैदी वार्ड में रखे गए थे.

सुरक्षा में तैनात कर्मियों की भूमिका की जांच

घटना के बाद पुलिस महकमे ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के निर्देश पर कैदी वार्ड में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान आखिर ऐसी लापरवाही कैसे हुई और कैदियों को जाली और रॉड तोड़ने का मौका कैसे मिला. जांच में अगर सुरक्षा में तैनात कर्मियों की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वहीं, दोनों फरार कैदियों के खिलाफ भी पुलिस अभिरक्षा से फरार होने को लेकर अलग से मामला दर्ज किए जाने की प्रक्रिया चल रही है.

दोनों कैदियों की तीन घंटे के भीतर गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस जरूर ली है, लेकिन मेडिकल कॉलेज के कैदी वार्ड की सुरक्षा में हुई इस चूक ने पुलिस की निगरानी और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है.

authorimg
Utkarsh KumarChief Sub Editor

Utkarsh Kumar is a senior multimedia journalist and digital newsroom leader with more than 15 years of experience across print, television, and digital media. He currently serves as the Chief S…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X