जनगणना-2027:स्वगणना आज से, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करा सकेंगे परिवार का ब्योरा; जानें पूरी प्रक्रिया – Self-enumeration For Census 2027 Begins Today In Pilibhit

जनगणना-2027
November 15, 2026

जनगणना-2027
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है। इस बार जनगणना की प्रक्रिया में पहली बार डिजिटल माध्यम के साथ स्व-गणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके तहत पीलीभीत जनपद के लोग घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल पर अपने परिवार और सदस्यों से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। यह प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनसंख्या की गणना करेंगे। खास बात यह है कि ऑनलाइन विवरण भरने के बाद परिवार को एक विशिष्ट स्व-गणना पहचान संख्या (एसईआईडी) मिलेगी। इसे सुरक्षित रखना होगा और घर आने वाले प्रगणक को उपलब्ध कराना पड़ेगा। वह इस पहचान संख्या के आधार पर दर्ज जानकारियों का सत्यापन करेंगे।
स्व-गणना के लिए भारत सरकार ने https://se.census.gov.in पोर्टल उपलब्ध कराया है। इस पर सबसे पहले राज्य के विकल्प में उत्तर प्रदेश का चयन करना होगा। इसके बाद परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करने होंगे। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद भाषा चुनकर घर का पता और डिजिटल नक्शे पर उसकी लोकेशन दर्ज करनी होगी। परिवार के मुखिया को सभी सदस्यों से जुड़े सवालों के जवाब भरने होंगे। पूरी जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा। एक परिवार के सभी सदस्यों का विवरण मुखिया ही दर्ज कर सकेंगे। प्रत्येक व्यक्ति को अलग-अलग लॉगिन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
स्वगणना नहीं कर सके तो घर पहुंचेंगे कर्मचारी
डीएम आलोक कुमार ने बताया ऑनलाइन स्व-गणना कराना वैकल्पिक है। जो परिवार निर्धारित अवधि में पोर्टल पर जानकारी दर्ज नहीं कर पाएंगे, उनके घर पहुंचकर प्रगणक विवरण एकत्र करेंगे। इसके लिए कर्मचारियों को डिजिटल माध्यम से आंकड़े संकलित करने की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। ऑनलाइन फॉर्म भरने वाले परिवारों को भी प्रगणक के आने पर अपनी एसईआईडी उपलब्ध करानी होगी, जिससे उनके द्वारा दर्ज किए गए विवरण का मिलान और सत्यापन किया जा सके। प्रशासन का उद्देश्य है कि जनपद का कोई भी व्यक्ति जनगणना से छूटने न पाए।
November 15, 2026
बीसलपुर। बरेली से आए पीसीयू संस्था के नोडल ऑफिसर ने शनिवार को मंडी के सभी राजकीय धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। पीसीयू के नोडल को क्रय केंद्रों पर शिकायत पंजिका तक नहीं मिली। वहीं अधिकारियों के फोन नंबरों का भी उल्लेख नहीं मिला। इस पर उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारियों से कड़ी नाराजगी जताई। […]
November 15, 2026
पीलीभीत। सर्दी ने दस्तक दे दी है। नवंबर का आधा महीना बीत चुका है। सुबह और रात के वक्त ठंड बढ़ने के साथ धुंध भी छाने लगी है। ऐसे मौसम में सड़क पर दृश्यता कम होने से हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है, लेकिन जिले के अधिकांश हाईवे पर रात होते ही अंधेरा […]
November 15, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 15 Nov 2026 12:25 AM IST पूरनपुर। ई-रिक्शा पर शनिवार को डीएपी खाद के 15 कट्टे ले जा रहे एक किसान को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर जिला कृषि अधिकारी विनीत शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसान से खाद खरीदने की दुकान के बारे […]
