Maharajganj News:ड्यूटी से लौटते समय होमगार्ड की सड़क हादसे में माैत – Chandra Prakash Patel Was Posted At The Sinduriya Police Station
निचलौल। ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार भोर में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उपचार के दौरान रात करीब नौ बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
निचलौल थाना क्षेत्र के छितौना गांव निवासी चंद्र प्रकाश पटेल (45) सिंदुरिया थाने में होमगार्ड थे। बुधवार सुबह करीब चार बजे ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। हनुमानगंज चौराहे के पास यह हादसा हुआ।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी, निचलौल ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए पहले जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
