शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महाराजगंज

Maharajganj News:नशे में धुत कार सवारों ने पिकअप में मारी टक्कर, पुलिस से की अभद्रता – A Young Man, Claiming To Be A Leader From The Ruling Party, Began Throwing His Weight Around With The Police

November 13, 2026


परतावल। श्यामदेउरवा क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में बुधवार की रात शराब के नशे में धुत कार सवार युवकों ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी युवकों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो उनसे भी अभद्रता की।

इस दौरान एक युवक खुद को सत्ता पक्ष का नेता बताकर पुलिस पर रौब झाड़ने लगा। हालांकि, पुलिस ने पांचों युवकों को हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पिकअप से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। टक्कर के बाद कार सवार युवकों ने गलती मानने के बजाय हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, सभी पांचों युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया। जांच रिपोर्ट में उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि भिटौली थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी गौरव पटेल , शिवम पटेल, करन पटेल, सोनू उर्फ दिलशाद और आलोक पटेल के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। इस मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X