बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महाराजगंज

Maharajganj News:फाइनेंस कंपनी से 10.50 लाख की धोखाधड़ी – Fir Registered Against Former Manager And A Woman From Kushinagar

November 18, 2026


परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में माइक्रोफाइनेंस कंपनी के साथ फर्जी दस्तावेज के सहारे करीब 10.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कंपनी के ब्रांच हेड की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व मैनेजर समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाबफिंस लिमिटेड की परतावल शाखा के ब्रांच हेड अजीत कुमार ने तहरीर में आरोप लगाया कि कंपनी के पूर्व मैनेजर संजीव पांडेय निवासी अहिरवलिया, पश्चिम चंपारण (बिहार) ने कुशीनगर के रामपुर चौबे, बरवा कला निवासी सीमा देवी के साथ मिलकर धोखाधड़ी की।

तहरीर के मुताबिक, आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार, वोटर कार्ड और अन्य व्यक्तियों की फोटो का इस्तेमाल कर कई बार ऋण लिया। कंपनी के आंतरिक ऑडिट के दौरान फर्जी दस्तावेज और धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ।

इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X