बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mau News:खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक – Farmers Were Made Aware As Part Of The ‘save The Fields’ Campaign
मऊ

Mau News:खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक – Farmers Were Made Aware As Part Of The ‘save The Fields’ Campaign

November 18, 2026


Farmers were made aware as part of the 'Save the Fields' campaign.

बीज विज्ञान संस्थान की तरफ से कुशमौर गांव में किसान गोष्ठी मे जानकारी देते संस्थान के वैज्ञानिक
– फोटो : Archive

बढुआ गोदाम। राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान कुशमौर की ओर से मंगलवार को खेत बचाओ अभियान के तहत कुशमौर गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 57 पुरुष और आठ महिला किसानों सहित कुल 65 किसानों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिक डाॅ. वेद प्रकाश राय ने किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, खेतों में बीज उत्पादन एवं बीज गुणन तकनीक, फसल विविधीकरण तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों की जानकारी देते हुए कहा कि बेहतर उत्पादन के लिए गुणवत्तायुक्त बीज और वैज्ञानिक खेती को अपनाना आवश्यक है।

डॉ. अंकित ने रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग की आवश्यकता बताते हुए उनके असंतुलित प्रयोग से मृदा स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।

मृदा परीक्षण के लिए वैज्ञानिक विधि से खेत का नमूना लेने का प्रदर्शन भी किया। डाॅ. चन्नकेशव सी. ने गेहूं और सरसों की फसलों में बीज जनित रोगों से बचाव के लिए रासायनिक बीजोपचार के महत्व और उसकी उपयोगिता के बारे में किसानों को बताया।

कार्यक्रम में मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के इस्तेमाल के साथ गोबर की खाद, कंपोस्ट, हरी खाद, फसल अवशेष और जैव उर्वरकों के समन्वित उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। संवादात्मक सत्र में किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें वैज्ञानिक तकनीकों और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X