शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महाराजगंज

Maharajganj News:युवक 500 का नकली नोट देकर भागा – In This Case, The Police Have Registered An Fir Against Suraj Sahni, Who Is From The Same Village

November 9, 2026


महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी नौनिया चौराहे पर युवक ने 500 रुपये का नकली नोट देकर कोल्ड ड्रिंक लिया और भाग गया। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही सूरज साहनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मदरहा ककटही टोला चौतरवा निवासी हकीकुल्लाह की पकड़ी नौनिया गांव में करीब तीन वर्षों से चिकन और किराने की दुकान है। दुकान शराब भट्ठी के पास स्थित है। हकीकुल्लाह के मुताबिक, तीन नवंबर की रात करीब नौ बजे वह दुकान का हिसाब कर रहे थे। इस दौरान बिक्री के रुपये में 500-500 के दो संदिग्ध नोट मिले। पत्नी शबनम ने बताया कि ये नोट ग्राहकों ने दिए थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X