रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महेंद्रगढ़-नारनौल

Mahendragarh-narnaul News:महेंद्रगढ़ में नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान – The Municipal Authority In Mahendragarh Carried Out An Anti-encroachment Drive

November 21, 2026


महेंद्रगढ़। शहर के बाजारों और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका की ओर से शुक्रवार सुबह अभियान चलाया गया। डीएमसी के आदेश पर नगर पालिका कर्मचारियों ने सुबह सात से आठ बजे तक विभिन्न बाजारों में कार्रवाई की।

इस दौरान दुकानों के बाहर रखी रेहड़ियां, सब्जियों के कैरेट और अन्य सामान हटवाया गया। कर्मचारियों ने दुकानदारों को सड़क और फुटपाथ पर सामान नहीं रखने की हिदायत भी दी।

नगर पालिका सफाई निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि टीम सुबह ही अभियान के लिए मैदान में उतर गई थी। बाजारों में कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर रेहड़ियां, सब्जियों के कैरेट और अन्य सामान रखकर रास्तों पर कब्जा कर रखा था।

उन्होंने बताया कि दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण किया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका सचिव अनिल जैन ने बताया कि अतिक्रमण के कारण शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। वीरवार को डीएमसी के साथ शहर का निरीक्षण किया गया था। इसके बाद अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपना सामान निर्धारित स्थान पर ही रखें, ताकि आमजन को आने-जाने में परेशानी न हो और बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X