रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bhiwani News:नॉर्थ जोन महिला हैंडबाल स्पर्धा में सीबीएलयू ने मंडी की पटेल यूनिवर्सिटी को हराया – In The North Zone Women’s Handball Competition, Cblu Defeated Mandi’s Patel University
भिवानी

Bhiwani News:नॉर्थ जोन महिला हैंडबाल स्पर्धा में सीबीएलयू ने मंडी की पटेल यूनिवर्सिटी को हराया – In The North Zone Women’s Handball Competition, Cblu Defeated Mandi’s Patel University

November 21, 2026


In the North Zone women's handball competition, CBLU defeated Mandi's Patel University.

हैंडबाल प्रतियोगिता में अंक के लिए जद्दोजहद करतीं ​खिलाड़ी। 

बहल। नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला हैंडबाल चैंपियनशिप में शुक्रवार को चार टीमों ने लीग चरण में प्रवेश किया। चारों टीमों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। प्रतियोगिता का आयोजन चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) और भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) के संयुक्त तत्वावधान में बीआरसीएम कॉलेज बहल में किया जा रहा है।

तीसरे दिन खेले गए मुकाबलों में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी ने सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी को हराया। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) जींद ने जीएनडीयू अमृतसर को हराया। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने नीलम यूनिवर्सिटी कैथल को पराजित किया।

आयोजन सचिव डॉ. सुरेश कुमार मलिक ने बताया कि लीग मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। इसके बाद विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा। समापन समारोह में सीबीएलयू की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X