रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महोबा

Mahoba News:अवैध आरा मशीन पर वन विभाग का छापा, मशीन जब्त – Forest Department Raids Illegal Sawmill; Machinery Seized

November 21, 2026


Forest Department raids illegal sawmill; machinery seized

श्रीनगर (महोबा)। ब्लॉक कबरई के रैपुरा गांव में शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित आरा मशीन पकड़ी। टीम ने मशीन जब्त कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभागीय वनाधिकारी देवाशीष जेना के निर्देश पर क्षेत्रीय वनाधिकारी राजू श्रीवास के नेतृत्व में टीम ने गांव में संचालित आरा मशीन कारखाने पर छापा मारा। इस दौरान मशीन चालू हालत में मिली। संचालक मनोज विश्वकर्मा से लाइसेंस मांगा गया लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर टीम ने मशीन जब्त कर रेंज कार्यालय में जमा करा दी। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X