रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mirzapur News:लोकनृत्य और लोकगीत में मिर्जापुर की टीम अव्वल – Mirzapur Team Excels In Folk Dance And Folk Songs
मिर्ज़ापुर

Mirzapur News:लोकनृत्य और लोकगीत में मिर्जापुर की टीम अव्वल – Mirzapur Team Excels In Folk Dance And Folk Songs

November 21, 2026


मिर्जापुर। नगर के महुवरिया स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से मंडलीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया।

इसमें लोकनृत्य सामूहिक और लोकगीत सामूहिक विधा में मिर्जापुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य सामूहिक में सोनभद्र की टीम दूसरे और लोकगीत सामूहिक में भदोही की टीम दूसरे स्थान पर रही।

पेंटिंग प्रतियोगिता में मिर्जापुर की टीम प्रथम, सोनभद्र द्वितीय और भदोही तृतीय स्थान पर रही। कविता लेखन में मिर्जापुर ने पहला और भदोही ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, नुक्कड़ नाटक में सोनभद्र की टीम प्रथम और मिर्जापुर की टीम द्वितीय रही।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली ने किया। जिला स्तरीय युवा उत्सव के प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों ने मंडलीय युवा उत्सव में मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र की टीमों की ओर से लोकनृत्य सामूहिक, लोकगीत सामूहिक, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक और कविता लेखन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।

समापन पर विजेता प्रतिभागियों को विभाग के उपनिदेशक मनोज कुमार ने प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतिभागियों को आशीर्वचन भी दिए।

इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह, विकास दुबे, आशुतोष गौतम, नेहा तिवारी और शिप्रा सिंह आदि मौजूद रहे।

निर्णायक मंडल में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जय सिंह, रीता वर्मा, अनिल राव, दीपा कुमारी, पांचू और विद्यासागर शामिल रहे। संचालन बिमलेश कुमार बैस ने किया। अंत में जिला युवा कल्याण अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X