शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mahoba News:ऑनलाइन कारोबार के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन – Sp Members Protest Against Online Business
महोबा

Mahoba News:ऑनलाइन कारोबार के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन – Sp Members Protest Against Online Business

November 5, 2026


SP members protest against online business

फोटो 04 एमएएचपी 04 परिचय-शहर के आल्हा चौक में ऑनलाइन व्यापार के विरोध में नारेबाजी करते सपा कार

महोबा। ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन के विरोध और स्थानीय फुटकर दुकानदारों के समर्थन में बुधवार को सपा व्यापार सभा ने शहर के प्रमुख बाजार में ग्राहक जागरूकता पदयात्रा निकाली। इस दौरान शहर के आल्हा चौक में ऑनलाइन व्यापार का विरोध करते हुए नारेबाजी की।

जिलाध्यक्ष संतोष साहू के नेतृत्व में सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बाजार में टोली बनाकर दुकानदारों, व्यापारियों और ग्राहकों से संपर्क किया। उन्होंने ग्राहकों से स्थानीय बाजारों व छोटी दुकानों से खरीदारी करने की अपील की। पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह ने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी से छोटे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। इससे स्थानीय बाजारों और उनसे जुड़े परिवारों की आजीविका पर संकट बढ़ रहा है। इस दौरान सपाइयों ने ऑनलाइन खरीदारी के खिलाफ आवाज उठाते हुए स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा की मांग की। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद, महिला सभा जिलाध्यक्ष अवध किशोरी यादव, ताहिरउद्दीन सिद्दीकी, धर्मेंद्र अतरौलिया, अर्पित यादव आदि रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X