शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महोबा

Mahoba News:मासूम की हत्या में आरोपी मां को जेल भेजा – 30 Additional Buses Will Run On The Delhi-gorakhpur Route

November 6, 2026


महोबा। कस्बा चरखारी के मोहल्ला चिंतेपुरा में दो दिन पहले डेढ़ वर्षीय बालिका के रोने पर उसकी पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी मां को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थाना अजनर के भगारी गांव निवासी रमेश अहिरवार पत्नी पूजा व चार बेटियों को छह माह पहले मायके चिंतेपुरा, चरखारी छोड़कर दिल्ली चला गया था। तीन नवंबर देर शाम पूजा की डेढ़ वर्षीय बेटी खुशी उर्फ आराध्या रो रही थी। मानसिक रूप से परेशान पूजा ने बेटी की पिटाई कर दी थी। गले और चेहरे में चोटें आने से उसकी मौत हो गई थी। बाबा छिद्दू ने पूजा पर कोतवाली चरखारी में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी चरखारी राहुल मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी पूजा को मोहल्ले से ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X