शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mahoba News:लोकगीतों और आल्हा गायन से गूंजा साहित्य परिषद का कार्यक्रम – Sahitya Parishad Event Resonates With Folk Songs And ‘alha’ Singing
महोबा

Mahoba News:लोकगीतों और आल्हा गायन से गूंजा साहित्य परिषद का कार्यक्रम – Sahitya Parishad Event Resonates With Folk Songs And ‘alha’ Singing

November 1, 2026


Sahitya Parishad event resonates with folk songs and 'Alha' singing

फोटो 31 एमएएचपी 03 परिचय-कार्यक्रम में लोकगीत की प्रस्तुति देते गायक राकेश पटैरिया। संवाद

महोबा। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जिला इकाई की ओर से साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कलाकारों ने लोकगीतों और आल्हा गायन की शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि परिषद के प्रदेश महामंत्री पं. महेश पांडेय, पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी, संगीताचार्य पं. जगप्रसाद तिवारी व प्रधानाचार्य कमलेश सिंह ने दीप जलाकर किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की। संगीताचार्य ने लोकगायन से कार्तिक गीत दीनानाथ हमारे कब मिलिहो प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

लोकगायिका अर्चना और राकेश पटैरिया ने भी अपने लोकगीतों की प्रस्तुति से समां बांधा। युवा आल्हा गायक जितेंद्र चौरसिया ने आल्हा गायन के माध्यम से आल्हा-ऊदल की वीरता का बखान कर खूब तालियां बटोरीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि परिषद हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार के साथ लोक साहित्य व लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए देशभर में कार्य कर रही है। लोकभाषा और संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। इस दौरान अमरवती निगम, संतोष, किशन कुमार, हरिश्चंद्र वर्मा, प्रमोद सक्सेना मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X