मैनपुरी। फर्स्ट बेस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए जिले की टीम शनिवार को आगरा के लिए रवाना हो गई। आगरा के सिकंदरा स्थित होली पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के 27 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। टीम में 14 बालक और 13 बालिकाएं शामिल हैं। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव एवं प्रशिक्षक योगेश कुमार माथुर ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों ने विशेष तैयारी की है। शनिवार को प्रतियोगिता के पहले दिन देर शाम खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। रविवार को होने वाली विभिन्न स्पर्धाओं में भी जिले के खिलाड़ी प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती देंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी के लिए खिलाड़ियों को 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।