शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मंडी

Mandi News:गोहर में दिवाली पर पटाखों के लिए लाइसेंस अनिवार्य – License Mandatory For Firecrackers During Diwali In Gohar

October 31, 2026


गोहर (मंडी)। दिवाली के त्योहार पर पटाखों की बिक्री को लेकर प्रशासन ने सख्ती की तैयारी की है। उपमंडल दंडाधिकारी देवी राम ने कहा कि बिना वैध लाइसेंस कोई भी पटाखों की बिक्री नहीं कर सकेगा। इच्छुक विक्रेता चार नवंबर से लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। एसडीएम ने विभागों को कानून व्यवस्था, यातायात और पटाखों की सुरक्षित बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस को बाजारों में गश्त बढ़ाने और विक्रेताओं के लाइसेंस जांचने को कहा गया है। पटाखों की दुकानें केवल निर्धारित स्थलों पर ही लगेंगी। विक्रेताओं को आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने होंगे। विभागों को आपसी समन्वय से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य त्योहार के दौरान बाजारों में अव्यवस्था और आग की घटनाओं को रोकना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X