गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Meerut News:फलावदा में काले सिंह मंदिर के पास मिला शव – Body Found Near Kale Singh Temple In Falawda
मेरठ

Meerut News:फलावदा में काले सिंह मंदिर के पास मिला शव – Body Found Near Kale Singh Temple In Falawda

November 19, 2026


फलावदा। कस्बे में काले सिंह मंदिर के पास बृहस्पतिवार को 40 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जांच अधिकारी थाना प्रभारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को कस्बे के मंदिर के पास शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की तो मृतक की पहचान रविंद्र उर्फ रसगुल्ला (40) पुत्र ताराचंद जाटव निवासी मोहल्ला जोगियान, फलावदा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, मृतक शराब पीने का आदी था। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के भाई मौके पर पहुंचे। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दिया। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X