गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गाज़ियाबाद

Ghaziabad News:रोडवेज बसों में हेडलाइट न फॉग लाइट…कोहरे में कैसे होगा सुरक्षित सफर – Roadways Buses Have No Headlights Or Fog Light How About A Safe Journey In Fog

November 19, 2026


रोडवेज के सुरक्षा इंतजाम अधूरे, 70 फीसदी बसों में पार्किंग लाइट नहीं तो कुछ में एक ही वाइपर कर रहा काम

ज्योति यादव

साहिबाबाद। हाइटैक जिले की रोडवेज बसों में हेड लाइट है और न ही फॉग लाइट है बल्कि वह डिपर लाइट के भरोसे ही चलाई जा रही हैं। कई में शीशे खराब हैं तो कुछ में वाइपर तक सही काम नहीं कर रहे हैं। इससे चालकों को धुंधला दिखाई देता है। 70 फीसदी बसों में पार्किंग लाइट तक चालू नहीं है। सर्दी दशतक दे चुकी है और प्रदूषण की वजह से रात में अकसर रोडवेज चालकों को धुंध का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सड़क पर चलने वाले वाहनों के लिए सुरक्षित सफर की चुनौती बढ़ने लगी है। बसों में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अमर उजाला के लिए संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से पड़ताल की गई। इसमें पाया कि कौशांबी बस अड्डे पर अलग-अलग डिपो की रोडवेज बसों में जरूरी सुविधाओं की कमी सामने आई है।

————

सीन एक- हेडलाइट और फॉग लाइट नहीं, डिपर के भरोसे सफर

रात और धुंध में सड़क की स्थिति को बेहतर दिखाने में हेडलाइट और फॉग लाइट की अहम भूमिका होती है। पड़ताल में लोनी डिपो की बस संख्या UP78KT5949 में एक फॉग लाइट टूटी मिली। बरेली डिपो की बस UP32MN9897, साहिबाबाद डिपो की बस UP70ET9916, कौशांबी डिपो की बस UP78LN4298, बस्ती डिपो की बस UP78JT9181 , लोनी डिपो की बस UP78HT5110, कौशांबी डिपो की बस UP78FN5430, लोनी डिपो की बस UP78HT5110, खुर्जा डिपो की बस UP78KT8032, कौशांंबी डिपो की बस UP78FN5326 समेत कई बसों में फॉग लाइट नहीं मिली। एक बस के चालक ने बताया कि बसों में केवल डिपर लाइट के सहारे ही सफर तय करना पड़ रहा है। धुंध में चालक को सड़क और सामने चल रहे वाहनों को देखने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फॉग लाइट नहीं होने से दृश्यता कम होने पर हादसे का खतरा भी बढ़ जाता है।

सीन दो-

दो की जगह एक वाइपर, खराब शीशे से भी परेशानी

धुंध के दौरान बस के शीशे पर नमी जमने और दृश्यता प्रभावित होने से चालक को देखने में दिक्कत होती है। ऐसी स्थिति में वाइपर का सही होना जरूरी है। पड़ताल में कई बसों में दो की जगह केवल एक वाइपर मिला। कुछ बसों के शीशे भी ठीक नहीं पाए गए। ऐसे में चालक को दृश्यता में परेशानी हो सकती है। खराब शीशे और वाइपर की कमी दुर्घटना की आशंका बढ़ा सकती हैं। परिचालक आरएन यादव ने बताया कि सभी बसों में केवल एक ही वाइपर हैं, उनसे भी सही से शीयो की सफाई नहीं हो पाती है।

सीन तीन –

70 प्रतिशत बसों में पार्किंग लाइट नहीं

धुंध में वाहन चलाते समय सबसे जरूरी पार्किंग लाइट को माना जाता है, ऐसे में इनका संकेतक के रूप में इस्तेमाल करके हादसे से बचा जा सकता है। पड़ताल में करीब 70 फीसदी बसों में पार्किंग लाइट नहीं मिली। साहिबाबाद डिपो की बस UP70ET9916, लोनी डिपो की बस संख्या UP78KT5949, कौशांबी डिपो की बस संख्या UP78LN4298, UP78FN5430 और UP78LN2948 में पार्किंग लाइट नहीं है। इससे कम दृश्यता के दौरान पीछे से आने वाले वाहन चालकों को आगे कहीं खड़ी बस की स्थिति और दूरी का अंदाजा लगाने में परेशानी हो सकती है।

सीन चार-

रिफ्लेक्टर तक नहीं लगे, रेडियम से चल रहा काम

पड़ताल में बसों के पीछे और किनारों पर रिफ्लेक्टर भी कई बसों में नहीं लगे मिले। इनमें त्रिकोण आकार के रिफ्लेक्टर नहीं थे सीधी रेडियम पट्टियां ही केवल बसों में लगी थीं। साहिबाबाद डिपो की बस UP70ET9916, बुलंदशहर डिपो की बस- UP78JT5308, सिकंद्राबाद डिपो की बस UP78LN1359, बाराबंकी डिपो की बस UP78LT5302 बसों में रिफ्लेक्टर नहीं नहीं लगे है।

——–

त्योहारी सीजन में बसें काफी चली और अब वह वापस आ रही हैं तो सभी की चेकिंग कर कमियों को दूर कराया जाएगा। कई बसों मेें फॉग लाइट की जगह ऑल वेदर लाइट लगाई गई हैं। -केसरी नंदन चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक, गाजियाबाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X