शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Meerut News:भाकियू तोमर के किसान कल करेंगे लखनऊ कूच – Farmers From The Bku (tomar) Faction Will March To Lucknow Tomorrow
मेरठ

Meerut News:भाकियू तोमर के किसान कल करेंगे लखनऊ कूच – Farmers From The Bku (tomar) Faction Will March To Lucknow Tomorrow

November 2, 2026


मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के किसान 3 नवंबर मंगलवार को लखनऊ के लिए कूच करेंगे। वे अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करेंगे।

भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के नेतृत्व में यह कूच होगा। पदाधिकारियों ने सन सिटी कॉलोनी में राष्ट्रीय सलाहकार इंद्रजीत सिंह सांगवान के आवास पर बैठक कर रूपरेखा बनाई। इस दौरान पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। आकिल राणा, अब्बास सैफी, अभिषेक चौधरी, साकिब चौहान, राशिद राणा, हाजी मुस्तकीम, हाजी खलील, मोहम्मद सुल्तान, मुंसफ अली, समी अहमद, इमरान खान, अकरम खान, इंतजार देशवाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

———————

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X