शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mirzapur News:एक सप्ताह पहले सूरत के लिए निकले युवक का फंदे से लटका मिला शव, हत्या की आशंका – Body Of Youth Found Hanging From A Trap In Surat A Week Ago, Suspected Murder
मिर्ज़ापुर

Mirzapur News:एक सप्ताह पहले सूरत के लिए निकले युवक का फंदे से लटका मिला शव, हत्या की आशंका – Body Of Youth Found Hanging From A Trap In Surat A Week Ago, Suspected Murder

November 9, 2026


Body of youth found hanging from a trap in Surat a week ago, suspected murder

विंध्याचल थाना क्षेत्र के विरोही गांव में फंदे से लटके युवक​शिवशंकर उर्फ दयाशंकर यादव। स्रोत- प

विंध्याचल थाना क्षेत्र के विरोही गांव में घर से 100 मीटर दूर मिला शव

जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के विरोही गांव में शनिवार सुबह घर से 100 मीटर दूर आम के पेड़ में शिव शंकर यादव उर्फ दयाशंकर (32) का शव गले में चादर के सहारे फंदे से लटकता मिला। वह एक सप्ताह पहले सूरत में काम करने के लिए निकला था। दो दिन से फोन बंद था। फंदे से लटका शव मिलने पर भाई कृपाशंकर सहित परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की।

विरोही गांव निवासी कृपाशंकर ने बताया कि भाई शिवशंकर के साथ बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी में काम करता था। इसके बाद भाई शिवशंकर उर्फ दयाशंकर (32) का दो महीने पहले सूरत की एलएनटी में नौकरी मिली। वह वहां चला गया। 15 अक्तूबर को घर में मुंडन संस्कार में आया था। 31 अक्तूबर को घर से नौकरी के लिए गुजरात गया था। वहां पहुंचने पर चार नंवबर को फोन कर बताया कि कल से ड्यूटी पर जाएगा। इसके बाद से मोबाइल बंद था। पत्नी सोनी देवी भी मायके में थी। शिवशंकर के पास दो फोन थे। एक मोबाइल घर पर छोड़कर गया था। शुक्रवार शाम छह बजकर 21 मिनट पर प्रयागराज स्टेशन के एटीएम से साढ़े छह हजार रुपये निकालने का मैसेज घर पर छूटे मोबाइल पर आया था। सुबह फंदे से लटका शव मिलने की सूचना पर गए तो भाई का आम के पेड़ पर फंदे से लटका शव मिला था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। मौके पर पहुंची अष्टभुजा पुलिस चौकी, विंध्याचल पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X