शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mirzapur News:राष्ट्रीय पदक विजेताओं का पांच किमी तक निकला विजय जुलूस – Victory Procession Of National Medal Winners For Five Km
मिर्ज़ापुर

Mirzapur News:राष्ट्रीय पदक विजेताओं का पांच किमी तक निकला विजय जुलूस – Victory Procession Of National Medal Winners For Five Km

November 9, 2026


Victory procession of national medal winners for five km

अदलहाट के शर्मा मोड़ पर ​खिलाड़ियों का स्वागत करते लोग।- सोशल मीडिया।

सीओ ने किया सम्मानित, गांव पहुंचने पर परिजनों ने उतारी आरती

अदलहाट। राष्ट्रीय थांग-ता प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता बादल और कांस्य पदक विजेता मनीष, सागर और मनोरमा का शनिवार को घर लौटने पर भव्य स्वागत किया गया।

अदलहाट थाना परिसर से रामपुर गांव तक पांच किमी विजय जुलूस निकाला गया। शर्मा रोड पर सीओ चुनार गायत्री यादव ने खिलाड़ियों और कोच सौरभ केसरी को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र से सम्मानित किया। कहा कि खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। तिरंगा लेकर चल रहे ग्रामीणों ने जगह-जगह खिलाड़ियों का स्वागत किया। गांव पहुंचने पर परिजनों ने आरती उतारकर अभिनंदन किया। स्वर्ण पदक विजेता बादल की मां बेटे की सफलता पर भावुक हो गईं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X