शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

Mohali News:ढकोली के सर्वांगीण विकास के लिए आगे आई उर्वा, एक से आठ नवंबर तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान – Urva Steps Forward For The Holistic Development Of Dhakoli; A Special Cleanliness Drive To Be Held From November 1st To 8th

November 1, 2026


जीरकपुर। ढकोली को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए यूनिफाइड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (उर्वा) ने विशेष पहल की है। एसोसिएशन की ओर से 1 से 8 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें विभिन्न आरडब्ल्यूए, स्थानीय निवासी, स्वयंसेवक और प्रशासनिक अधिकारी भाग लेंगे।

अभियान के दौरान जीरकपुर नगर परिषद के सहयोग से सड़कों पर फैले असुरक्षित बिजली के तारों, इंटरनेट व केबल नेटवर्क के लटकते तारों को व्यवस्थित करवाया जाएगा। साथ ही टूटी नालियों के ढक्कनों की मरम्मत और उन्हें सड़क के स्तर के बराबर करवाने पर जोर रहेगा।

उर्वा अपनी वेबसाइट के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करेगी। इसके अलावा उर्वा डायरेक्टरी शुरू की जाएगी, जिसमें स्थानीय आरडब्ल्यूए निवासियों, दुकानदारों और कारोबारियों की जानकारी उपलब्ध होगी। एसोसिएशन ने सभी निवासियों और संस्थाओं से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X