सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुरादाबाद

Moradabad News:अधिवक्ता के दफ्तर में तोड़फोड़, कैमरे भी तोड़े – Lawyer Office Vandalized Cameras Also Smashed

November 16, 2026


ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। रतूपुरा मार्ग पर स्थित अधिवक्ता रिजवान खां के दफ्तर पर शनिवार रात कुछ लोगों ने धावा बोल दिया। आरोपियों ने उनके दफ्तर में डंडे मारकर सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। वहां लगी फ्लैक्सी फाड़ दी। अधिवक्ता ने अपने भाई के केस में पैरवी से नाराज दूसरे पक्ष पर एफआईआर की प्रतिक्रिया में धावा बोलने का आरोप लगाया है। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

रविवार को अधिवक्ता ने प्रेस वार्ता कर घटना की जानकारी दी। बताया कि उनके भाई उस्मान खान ने ठाकुरद्वारा निवासी दो लोगों से जमीन खरीदी है। इसे लेकर विवाद हो गया था जिस पर दूसरे पक्ष के खिलाफ करीब दो माह पूर्व मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अधिवक्ता का कहना है कि 13 नवंबर को कोर्ट में मजबूत पैरवी से दोनों के खिलाफ एक और एफआईआर का आदेश हासिल कर लेने में कामयाबी पा ली। उनका आरोप है कि इससे रंजिश मानकर आरोपी दोनों भाइयों ने शनिवार (14 नवंबर) की रात उनके दफ्तर पर धावा बोलकर तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने पूरी घटना अपने दफ्तर के एक कैमरे में कैद हो जाने की बात भी कही है।

बताया कि रविवार सुबह उनके जूनियर अधिवक्ता मोहम्मद फारूख के दफ्तर पहुंचने पर घटना की जानकारी मिली। इसके बाद घटना के बारे में बार एसोसिएशन को अवगत कराया है। सोमवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। उधर, कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि कोर्ट का आदेश मिल गया है। शीघ्र रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X