शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुरादाबाद

Moradabad News:चोरों ने एक रात में क्लीनिक और तीन चार घरों में की चोरी – Thieves Committed Burglaries At A Clinic And Three Or Four Houses In A Single Night

November 12, 2026


मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर में मंगलवार की रात चोरों ने एक क्लीनिक और तीन घरों के ताले तोड़ कर नकदी और जेवर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह तब हुई जब आस-पड़ोस के लोगों ने ताले टूटे देखे। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

मझोला थाना क्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर सैनियों वाले मोहल्ले में मंगलवार की रात चोरों ने धर्म सिंह सैनी के मकान का ताला तोड़ दिया और नकदी, सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य सामान ले गए। धर्म सिंह ने अपनी बेटी की शादी के लिए जेवर खरीद कर रखे थे। इसके अलावा लाकड़ी फाजलपुर में ही मित्रपाल के मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। इस मकान में संभल के बनियाठेर निवासी सतवीर अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह दिवाली का त्योहार मनाने के लिए गांव गए थे। चोर यहां से भी नकदी और जेवर ले गए हैं। इसी मोहल्ले में रहने वाले ज्ञान प्रकाश के मकान से भी चोर नई साइकिल ले गए। इसके अलावा चोरों ने डॉक्टर के क्लीनिक के भी ताले तोड़ दिए। यहां से सामान उठाकर ले गए हैं। सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X