शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बरेली:यूरोप भेजने के नाम पर महिला से 5.84 लाख रुपये की ठगी, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज – Woman Defrauded Under The Pretext Of Being Sent To Europe In Bareilly
बरेली

बरेली:यूरोप भेजने के नाम पर महिला से 5.84 लाख रुपये की ठगी, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज – Woman Defrauded Under The Pretext Of Being Sent To Europe In Bareilly

November 12, 2026


Woman defrauded under the pretext of being sent to Europe in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

यूरोप भेजने के नाम पर दिल्ली के एक शख्स ने बरेली की महिला से 5.84 लाख रुपये ठग लिए। बाद में आरोपी मकान बेचकर और अपना कार्यालय खाली करके भाग गया। पीड़ित महिला ने इज्जतनगर थाने में बुधवार को नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र की सनसिटी विस्तार कॉलोनी निवासी शालिनी सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब छह महीने पहले उनकी बात सोशल मीडिया के जरिये दिल्ली निवासी कर्मवीर सिंह से हुई थी। उन्होंने कुछ लोगों को काम के सिलसिले में यूरोप भेजने के लिए उससे बात की। 

कागजात दिखाकर भरोसे में लिया 

इसके बाद कर्मवीर ने उनको अपने दिल्ली के सेक्टर सात रम्फा चौक, ओवार्का स्थित अपने कार्यालय बुलाया। वहां उनको अपनी कंपनी से संबंधी कागजात आदि दिखाकर भरोसे में ले लिया। इसके बाद उन्होंने समय-समय पर कर्मवीर को 5.84 लाख रुपये दे दिए।

उसने तीन माह में काम कराने का वादा किया, लेकिन काम नहीं हुआ। इसके बाद कर्मवीर ने मोबाइल कॉल रिसीव करना बंद कर दी। वह दोबारा कर्मवीर के ऑफिस गईं तो पता लगा उसने ऑफिस खाली कर दिया है। घर भी बेच दिया है। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X