रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुरादाबाद

Moradabad News:पिकअप ने मासूम को कुचला, मौत – Pickup Truck Runs Over Innocent Child; Child Dies

November 25, 2026


मूंढापांडे। थानाक्षेत्र के चमरौआ में बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे युवती की शादी के लिए दहेज का सामान लेकर आए पिकअप ने साढ़े तीन साल के मासूम भतीजे को कुचल दिया। इस हादसे में बच्चे की मौत हो गई। मूंढापांडे के चमरौआ निवासी नौशाद ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन फराह की बरात रविवार को आनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। बुधवार की दोपहर करीब 3.30 बजे वह पिकअप में दलपतपुर से दहेज का सामान घर लाए थे। सामान उतारने के बाद चालक ने पिकअप को तेज रफ्तार से आगे बढ़ा दिया, जिससे सामने खेल रहा फराह के साढ़े तीन साल के भतीजा अरस्लाम पिकअप की चपेट में आ गया। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मां जासबीन, बहन दानिया, वेबानूर का रोकर बुरा हाल है। सीओ हाईवे वरुण कुमार का कहना है कि परिवार के लोगों ने कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया है। उन्होंने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X