मूसलाधार बारिश का कहर:सिंगरौली जिला हुआ जलमग्न, हिर्वाह कन्वेयर–पचौर मार्ग पूरी तरह ठप, पुल-पुलिया बही – Havoc Caused By Torrential Overnight Rain: Singrauli District Inundated

बारिश में बह गई पुलिया
November 8, 2026

बारिश में बह गई पुलिया
सिंगरौली क्षेत्र में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बारिश के प्रचंड वेग और पानी के तेज बहाव के कारण हिर्वाह कन्वेयर–पचौर मार्ग पर स्थित पुलिस लाइन पुल के पास हाल ही में निर्मित पुल/पुलिया पूरी तरह बह गई। पानी का दबाव इतना अधिक था कि वह पुलिया के साथ-साथ सड़क के एक बड़े हिस्से को भी अपने साथ बहा ले गया। इस हादसे के बाद से मुख्य मार्ग पर वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह पुलिया कुछ ही समय पहले बनाई गई थी, लेकिन पहली ही भीषण बारिश में इसके बह जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। सड़क टूट जाने के कारण क्षेत्र का संपर्क मुख्य शहर से लगभग कट सा गया है। मार्ग बंद होने की वजह से मजबूरी में लोग अब वैकल्पिक या साइड के कच्चे रास्तों का सहारा ले रहे हैं। हालांकि, बारिश के कारण हुए जलभराव और नालों के उफान को देखते हुए इन रास्तों से गुजरना भी बेहद जोखिम भरा और जानलेवा साबित हो सकता है। किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- पूर्वी एमपी में आज जमकर बरसेंगे बादल, जबलपुर-रीवा-शहडोल संभाग में भारी बारिश की चेतावनी
लाइफ लाइन कटी तो बढ़ी मुसीबत
हिर्वाह कन्वेयर–पचौर मार्ग इस क्षेत्र सिंगरौली मुख्यालय की लाइफलाइन माना जाता है। यदि समय रहते इस मार्ग की मरम्मत नहीं की गई, तो दैनिक कामकाजी लोगों, स्कूली बच्चों और मरीजों सहित क्षेत्र की हजारों की आबादी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
फंसे लोंगो को सुरक्षित बाहर निकाला
पचौर पुलिस लाइन में फंसे पांच व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। शीला तिवारी, राहुल तिवारी पिता सीताराम तिवारी एवं पीयूष तिवारी पता ग्राम सहोखर को निकाल लिया गया है, वहीं ग्राम पंचायत खुटार में फंसे दो गाय और 8 व्यक्ति ग्राम जरौधी से ग्राम पंचायत करकोसा डलहौजी में चार और परसौना में 12 व्यक्ति जलभराव की स्थिति असामान्य होने पर बाहर निकाले गए।
November 10, 2026
दुर्घटना विस्तार सिंगरौली जिले के पन तैसी गांव में एक कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक नवजात शिशु भी शामिल है। हादसे के संबंध में एसडीएम सुरेश जाटव ने बताया कि कल रात करीब 8 बजे हमें सूचना मिली कि सिंगरौली के पन तैसी […]
November 10, 2026
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। बैढ़न थाना क्षेत्र की गोभा पुलिस चौकी अंतर्गत बरहपान गांव में अचानक एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त घर के अंदर मौजूद चार लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और […]
November 8, 2026
बच्चों की तबीयत बिगड़ी विस्तार मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में तिरंगा यात्रा के दौरान 12 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। प्रतिभागियों ने इसके लिए गर्मी, उमस, प्यास और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने को जिम्मेदार ठहराया। यह घटना बुधवार को हुई। कृषि एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह के विधानसभा क्षेत्र में आयोजित […]
