शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुज़फ़्फ़रनगर

Muzaffarnagar News:कसेरवा में तीरंदाजी खिलाड़ी सिमरन चौधरी को किया सम्मानित – Archer Simran Chaudhary Felicitated In Kaserva

November 11, 2026


-रालोद विधायक राजपाल बालियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहपुर। गांव कसेरवा में तीरंदाजी खिलाड़ी सिमरन चौधरी के यूपी पुलिस में चयन होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रालोद विधायक राजपाल बालियान इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।

बालियान ने कहा कि गांव की इस बेटी का यूपी पुलिस में खेल कोटे से चयन होना क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सिमरन को गांव और क्षेत्र के अन्य बालक व बालिका खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विपिन बालियान ने ग्रामीणों से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों से भी जोड़ने का आह्वान किया। समाजसेवी डॉ. लोकेंद्र बालियान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने जोर दिया कि दृढ़ संकल्प, लगन व मेहनत से बेटियां किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी मुजम्मिल ने की और संचालन मास्टर शराफत अली ने किया।

इस अवसर पर तीरंदाजी खिलाड़ी के पिता लुकमान अली मौजूद रहे। पूर्व प्रधान नूरद्दीन, अली मोहम्मद, ताहिर हसन और शौकत अली भी उपस्थित थे। रालोद जिला सचिव जुनैद चौधरी, अख्तर हसन और आबिद चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। डॉ हारून अली और बलकेश बालियान सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X