Nainital News:निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए दीपक और गणेश बने महामंत्री – Deepak Was Elected President Unopposed, And Ganesh Became General Secretary
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के द्विवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गए हैं। महासंघ के संविधान के अनुसार तीनों मुख्य पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ, जिन्हें जांच के बाद वैध पाकर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। प्रशासनिक भवन कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष दीपक बिष्ट को महासंघ का अध्यक्ष, डीएसबी परिसर संघ के पूर्व अध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट को महामंत्री व मनीष कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक बिष्ट ने वरिष्ठ कर्मचारी नेता भूपाल सिंह करायत को संगठन का मुख्य संरक्षक मनोनीत किया। नामित पदों पर महिला उपाध्यक्ष पद के लिए मनीषा श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पद हेतु अभिराम पंत, गोपाल कपिल व तारा सिंह और उपसचिव पद पर लोकेश शर्मा, विपिन चंद्र व हीरा सिंह किरौला निर्वाचित घोषित किए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण रौतेला, डॉ. मोहित सनवाल, नंदा बल्लभ पालीवाल, भगवान ध्यानी और आनंद रावत ने विचार व्यक्त किए। जल्द ही कुलपति की उपस्थिति में नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
