Neemuch News:नाबालिग के अपहरण पर सुलग उठा टाटियाखेड़ी, जमकर बरसे पत्थर, झोपड़ी फूंकी, गांव में मचा हड़कंप – Neemuch: Minor’s Abduction Sparks Unrest In Tatiyakhedi, Stone Pelting Erupts, Hut Torched, Panic In Village

नाबालिग के अपहरण पर मचा बवाल
November 3, 2026

नाबालिग के अपहरण पर मचा बवाल
जिले के नीमच सिटी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग के अपहरण के मामले ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया। ठीकरिया गांव से लड़की के गायब होने के बाद उपजा तनाव दोपहर में टाटियाखेड़ी गांव में उस वक्त फूट पड़ा, जब गुस्साए लोगों ने जमकर पथराव किया और एक झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार ठीकरिया गांव निवासी 16 साल 9 महीने की नाबालिग लड़की 19 अप्रैल की रात संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि जोरावरपुरा निवासी पिंटू गरासिया (पिता मोहन बंजारा) उसे भगा ले गया है।
इस मामले में टाटियाखेड़ी निवासी गुड्डा चावड़ा ने परिजनों को आश्वासन दिया था कि वह एक सप्ताह के भीतर लड़की को ढूंढकर सुपुर्द कर देगा, लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित पक्ष का सब्र टूट गया। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे टाटियाखेड़ी गांव में अचानक स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि इस दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई और एक झोपड़ी में आग लगा दी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
ये भी पढ़ें: Bhopal News: गुटबाजी में युवक पर छुरी से हमला, विरोधी से नजदीकी बनी वजह; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। एक तरफ लड़की पक्ष का कहना है कि वे टाटियाखेड़ी गांव की सीमा में घुसे तक नहीं और उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। वहीं टाटियाखेड़ी के गुड्डा बंजारा का आरोप है कि मोहन और भूरालाल बंजारा ने गांव में आकर तोड़फोड़ की और झोपड़ी में आग लगाई।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही जवासा चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक असलम पठान मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। पठान ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और दोनों पक्षों को समझाइश दी जा रही है। साथ ही नाबालिग की तलाश जारी है।
November 12, 2026
होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट विस्तार मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को नीमच में बड़ी कार्रवाई करते हुए होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सैनिक की ड्यूटी लगाने के […]
November 9, 2026
नीमच में भाजपा नेता के बेेटे की हत्या विस्तार नीमच शहर के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन स्थित भरभड़िया चौराहा के पास एक कैफे पर बीती रात मामूली विवाद ने भयानक खूनी मोड़ ले लिया। कैफे पर हुए हिंसक हमले में नीमच सिटी निवासी भाजपा नेता मनीष चौरसिया के 26 वर्षीय बेटे ईशान चौरसिया की […]
November 8, 2026
नीमच जिले के सरवानिया महाराज क्षेत्र में मानव तस्करी और जबरन शादी का गंभीर मामला सामने आया है। बिहार की रहने वाली 23 वर्षीय युवती को तीर्थ यात्रा कराने के बहाने यहां लाकर बेच दिए जाने और जबरन शादी के लिए बंधक बनाए रखने का आरोप है। युवती करीब दस दिनों तक एक कमरे में […]
