मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नोएडा

Noida News:गैर इरादतन हत्या में युवक को 6 साल का कारावास – Sdfg

November 17, 2026


ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय की एक कोर्ट ने एक युवक को गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराया है। उसे छह साल के कारावास और 50 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। यह घटना वर्ष 2022 में नोएडा के सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। दोषी गौरव ने एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल से युवती को धक्का दिया था। युवती नीचे गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गई थी। गौरव उसे गाजियाबाद के जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरव ने अस्पताल में गलत जानकारी दी और ऑनलाइन एंबुलेंस बुक कर शव बिजनौर ले गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जीपीएस से एंबुलेंस को ट्रैक किया। पुलिस ने मेरठ में एंबुलेंस रोककर गौरव को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में युवक का नाम सामने आया। उसके बाद पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। कोर्ट ने सुनवाई के बाद गौरव को दोषी करार दिया है। उसे 6 साल के कारावास की सजा सुनाई है और 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।ब्यूरो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X