शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पलवल

Palwal News:खेल सामग्री का निशुल्क वितरण – Free Distribution Of Sports Equipment

November 11, 2026


दादरी (संवाद)। जीटी रोड किनारे स्थित चिटहेरा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में संकल्प संस्था की ओर से सनराइज डोनेशन ड्राइव के अंतर्गत सौ छात्राओं में बैडमिंटन रैकेट, शटल कॉक, स्पोर्ट्स शूज, ट्रैक सूट, बैडमिंटन नेट आदि खेल सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने की। बतौर मुख्य मुख्य अतिथि योनेक्स सनराइज की सीएफओ योगिता कौशिक तथा विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संरक्षक अशोक शर्मा व प्रवक्ता डॉक्टर भूपेंद्र नागर रहे। योगिता कौशिक ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। इस अवसर पर अमित नागर, संदीप भड़ाना प्रधानाचार्य पूनम पाल, विजयपाल शर्मा, हनी, शोएब धर्मेश व आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X