शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पलवल

Palwal News:गृहमंत्री की रैली में भेजी जाएंगी रोडवेज बसें – Roadways Buses Will Be Sent To The Home Minister’s Rally

November 5, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। करनाल में आज आयोजित होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली के लिए जिले से रोडवेज की करीब 30 बसें भेजी जाएंगी। ऐसे में पलवल, होडल और हथीन समेत आसपास के रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को बसों की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस रैली का आयोजन भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेशव्यापी लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के समापन अवसर पर करनाल में किया जा रहा है। रैली में लोगों को पहुंचाने के लिए रोडवेज की बसों का इंतजाम किया गया है। हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक जितेंद्र यादव ने बताया कि करीब 30 बसें बुकिंग के आधार पर रैली के लिए भेजी जा रही हैं। बसों के रैली में जाने से स्थानीय रूटों पर परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X