Jind News:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत – Youth Dies After Bike Collides With Tractor-trolley

फोटो 04जेएनडी11-रविंद्र का फाइल फोटो।
November 5, 2026

फोटो 04जेएनडी11-रविंद्र का फाइल फोटो।
सफीदों। हाट गांव के पास सड़क पर बिना लाइट और रिफ्लेक्टर के खड़ी पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। इससे बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बिटानी निवासी 25 वर्षीय रविंद्र के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
बिटानी निवासी संदीप ने एफआईआर में बताया कि दो नवंबर शाम उनका भाई रविंद्र बाइक पर बिटानी से हाट गांव जा रहा था। रविंद्र बाइक पर आगे चल रहा था, जबकि वह दूसरी बाइक पर उसके पीछे थे। जब वह गांव हाट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंचे तो सड़क पर पराली से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी दिखाई दी लेकिन ट्रॉली पर न तो कोई लाइट लगी थी और न ही रिफ्लेक्टर या कोई चेतावनी संकेत था।
अंधेरा होने के कारण रविंद्र को सड़क पर खड़ी ट्रॉली दिखाई नहीं दी और उसकी बाइक सीधे ट्रॉली से टकरा गई। रविंद्र बाइक सहित सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
रविंद्र तीन भाईयों में सबसे छोटा था और मेहनत मजदूरी करता था। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है, वहीं अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
November 13, 2026
12जेएनडी07: ओम् आयुर्वेदा में पहुंचने पर आचार्य विकास कुमार बाबा जोगा सिंह को पटका पहनाकर स्मृत सफीदों। ओम आयुर्वेदा में वीरवार को कार सेवा तरावड़ी वाले संत बाबा जोगा सिंह पहुंचे। इस दौरान संस्थान के संचालक एवं समाजसेवी आचार्य विकास कुमार ने बाबा जोगा सिंह को पटका पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। […]
November 13, 2026
जींद। बच्चों और महिलाओं को पेट के कीड़ों से होने वाली बीमारियों और एनीमिया से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) अभियान की शुरुआत की गई। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने छात्राओं को कृमि मुक्ति दवा खिलाकर […]
November 13, 2026
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) में बुधवार को हरियाणा उत्सव का भव्य आगाज हुआ। विश्वविद्यालय परिसर हरियाणवी लोकगीतों, रागनियों, लोकनृत्यों और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर नजर आया। उत्सव में विद्यार्थियों ने 41 इवेंट्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत किया। कार्यक्रम […]
