Palwal News:छात्राओं ने कोरियाई व्यंजन बनाना सीखा – The Female Students Learned How To Prepare Korean Dishes
नोएडा। सेक्टर-44 स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को कोरियन एजुकेशन सेंटर के सहयोग से कोरियन व्यंजन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने कोरियन व्यंजन तोकबोकी और किम्बाप बनाना सीखा। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को दूसरे देशों की संस्कृति और खान-पान से परिचित कराना था। विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या डॉ. छाया जैन ने कोरियन एजुकेशन सेंटर से आए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला के दौरान छात्राओं ने कोरियाई संस्कृति, खान-पान और पारंपरिक व्यंजनों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। ब्यूरो
