शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पलवल

Palwal News:ट्रेन की चपेट में आने से मौत महिला की माैत – Woman Dies After Being Hit By A Train

November 11, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। राशन लेने के लिए घर से निकली 28 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दो दिन बाद रविवार को सुखराम गली में रेलवे लाइन के पास के गड्ढे से उसका शव बरामद हुआ। महिला की पहचान हरिनगर निवासी कोमल, पत्नी चंदन सिंह के रूप में हुई है। जीआरपी एसआई राजेंद्र के अनुसार, कोमल 29 अक्तूबर को दोपहर 1:30 से 2 बजे के बीच डिपो से राशन लेने के लिए घर से निकली थीं। रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गईं। रविवार को पुलिस अज्ञात महिला का शव लेने के लिए एंबुलेंस लेकर पहुंची तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने राशन कार्ड के आधार पर शव की पहचान कर परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए नल्हड़ स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X