शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Panipat News:श्रद्धालुओं ने गोवर्धन और विश्वकर्मा पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि – Devotees Worship Govardhan And Vishwakarma And Demand Happiness And Prosperity
पानीपत

Panipat News:श्रद्धालुओं ने गोवर्धन और विश्वकर्मा पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि – Devotees Worship Govardhan And Vishwakarma And Demand Happiness And Prosperity

November 11, 2026

पानीपत। औद्योगिक नगरी पानीपत में गोवर्धन पूजा और भगवान विश्वकर्मा दिवस मंगलवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने हवन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहरभर में करीब 150 स्थानों पर कढ़ी-चावल और अन्नकूट के भंडारे लगाए गए। इसके अलावा मंदिरों, धर्मशालाओं और औद्योगिक क्षेत्रों में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया

-श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में गोवर्धन पूजा पर सजा छप्पन भोग

मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के प्रांगण में गोवर्धन पूजा भव्य रूप से की। मंदिर परिसर को फूलों और विद्युत सज्जा से सजाया गया था। महोत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और श्री गणेश वंदना से हुआ। महिला संकीर्तन मंडल ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। व्यासपीठ से कथावाचक ने द्वापर युगीन गोवर्धन लीला का रसपान कराया।

मंदिर सभा के प्रधान तरुण गांधी ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी सनातन संस्कृति का वह दर्पण है जो हमें पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति से जुड़ने का संदेश देता है। कथा के पश्चात गिरिराज पर्वत के विग्रह का पंचामृत से महाभिषेक किया गया और भगवान को बाजरे की खिचड़ी, बेसन की कढ़ी, माखन-मिश्री और पूरी सहित 56 प्रकार के पारंपरिक व्यंजनों का छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद महाआरती कर श्रद्धालुओं को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।

चुलकाना धाम में वृंदावन ट्रस्ट के सदस्यों ने किए श्याम बाबा के दर्शन

गोवर्धन पूजा के अवसर पर वृंदावन ट्रस्ट (रजि.) पानीपत के सदस्यों ने चुलकाना धाम पर श्री खाटू श्याम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। ट्रस्ट के महासचिव हरीश बंसल ने कहा कि यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और गोसेवा का संदेश देता है। पुजारियों ने श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। इस मौके पर संजय गोयल, बलदेव गांधी, योगेश, हेमंत शर्मा और चिराग सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

—–

भजनों पर झूमे श्रद्धालु

गोहाना रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में पंडित नेतराम कौशिक ने हवन संपन्न कराया। मुख्य अतिथि समाजसेवी राजबीर धीमान, विपिन पांचाल और सर्वेश धीमान रहे। राजबीर धीमान ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की कृपा से ही आज देश और दुनिया का उद्योग जगत तरक्की की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रसिद्ध टीवी कलाकार मनोज पांचाल के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। नूरवाला की हरि सिंह कॉलोनी स्थित मंदिर में पांचाल सभा द्वारा हवन कर लंगर लगाया। इसमें मुख्य यजमान बिजेंद्र पांचाल रहे। प्रधान रोहतास पांचाल ने सभी का आभार जताया। इसके अलावा परशुराम कॉलोनी स्थित मंदिर और राजनगर स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में भी हवन-यज्ञ का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

हरिसिंह काॅलोनी के श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस पर हवन करते श्रद्ध

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X