मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पलवल

Palwal News:सैनिक स्कूलों में छठी और नौवीं कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू – Admission Process For Classes Vi And Ix In Sainik Schools Begins

November 17, 2026


पलवल। देशभर के सैनिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए छठी और नौवीं कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी दो दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई-2027) का आयोजन 31 जनवरी 2027 को होगा।

उपायुक्त एवं जिला सैनिक बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि छठी कक्षा के लिए विद्यार्थी की आयु 10 से 12 वर्ष और नौवीं के लिए 13 से 15 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 31 मार्च 2027 के आधार पर होगी। सामान्य व ओबीसी-एनसीएल वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये और एससी-एसटी वर्ग के लिए 700 रुपये निर्धारित है। परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से ओएमआर शीट पर होगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि छह दिसंबर और फॉर्म में संशोधन की तिथि 7 से 9 दिसंबर है। अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर आवेदन कर सकते हैं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X