बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पंचकूला

Panchkula News:बिना नंबर प्लेट वाले 594 वाहनों के चालान, 292 जब्त – 594 Vehicles Without Number Plates Fined, 292 Impounded

November 18, 2026


-ट्रैफिक पुलिस के साथ अब सभी थानों और चौकियों की राइडर टीमें भी कर रही कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। बिना नंबर प्लेट और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। अभियान के तहत 15 दिनों में 594 वाहनों के चालान किए गए, जबकि नियम तोड़ने वाले 292 वाहन जब्त किए गए हैं। एक नवंबर से अभियान तेज करते हुए ट्रैफिक पुलिस के साथ सभी थानों और चौकियों की राइडर टीमें भी कार्रवाई कर रही हैं।

डीसीपी अमरिंदर सिंह ने बताया कि बिना नंबर प्लेट, फर्जी नंबर प्लेट और मानकों के अनुरूप एचएसआरपी नहीं लगाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि ऐसे वाहनों का इस्तेमाल चोरी और झपटमारी जैसी वारदातों में पहचान छिपाने के लिए किया जाता है। इससे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों तक पहुंचना मुश्किल होता है। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित मानकों के अनुसार नंबर प्लेट लगवाने की अपील की। नंबर प्लेट छिपाना या उससे छेड़छाड़ करना नियमों का उल्लंघन है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X