शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पंचकूला

Panchkula News:सवारियों को लाने-ले जाने पर कैब और ऑटो चालकों में विवाद – Dispute Among Cab And Auto Drivers Over Picking Up And Dropping Off Passengers

October 29, 2026


पिंजौर।पिंजौर-बद्दी रोड पर बुधवार को सवारियों को लाने-ले जाने को लेकर कैब और ऑटो चालकों के बीच जमकर हंगामा हुआ। गांव लोहगढ़ के पास उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब एकत्रित कैब चालकों ने बद्दी की ओर जा रहे एक ऑटो को रोक लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहसबाजी शुरू हो गई और देखते ही देखते मौके पर कैब व ऑटो चालकों की भीड़ जुट गई।

काफी देर तक चली कहासुनी के दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। कैब चालकों का कहना था कि ऑटो चालकों द्वारा सवारियों को लाने-ले जाने के तरीके को लेकर विवाद है, जबकि ऑटो चालक भी अपनी बात पर अड़े रहे। इस दौरान सवारियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। ऑटो चालक पक्ष ने बताया कि बुधवार की शाम को उनका विवाद को लेकर कैब चालकों के साथ समझौता हो गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X