Panipat News:छोटू राम चौक से चार मिनट में मोटरसाइकिल चोरी, मोबाइल खरीदने आया था – Motorcycle Stolen In Four Minutes From Chhotu Ram Chowk; Owner Had Come To Buy A Mobile Phone
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। छोटूराम चौक के पास महज चार मिनट में दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। शिकायत पर किला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। राजीव कॉलोनी के शिवम ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह पांच नवंबर की शाम को छोटूराम चौक पर मोबाइल देखने आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल दुकान के सामने खड़ी कर दी। वह करीब चार मिनट में ही बाहर आ गया था। इसी बीच उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। किला थाना पुलिस के प्रभारी नीरज ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
