Panipat News:रैली की तैयारियों पर जजपा की बैठक आज – Jjp Meeting Today On Rally Preparations
पानीपत। जननायक जनता पार्टी छह दिसंबर के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर शनिवार को एक विशेष बैठक जिला कार्यालय में बुलाई गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और आगामी रणनीति साझा करेंगे। ये जानकारी जिला प्रवक्ता बिजेंद्र सहरावत ने दी है।
