शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Panipat News:सनौली बॉर्डर पर यूपी से आया 200 किलो रसगुल्ले और 400 किलो दूध नष्ट कराया – 200 Kg Of Rasgullas And 400 Kg Of Milk, Arriving From Up, Were Destroyed At The Sanauli Border
पानीपत

Panipat News:सनौली बॉर्डर पर यूपी से आया 200 किलो रसगुल्ले और 400 किलो दूध नष्ट कराया – 200 Kg Of Rasgullas And 400 Kg Of Milk, Arriving From Up, Were Destroyed At The Sanauli Border

November 4, 2026


पानीपत। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह सनौली बॉर्डर पर यूपी से आए दो वाहनों से 200 किलो रसगुल्ले और 400 किलो दूध बरामद किया। ये मानव उपभोग के लिए अयोग्य मिला तो इन्हें नष्ट कराया गया। टीम ने खाद्य पदार्थों के तीन नमूने लिए और दोनों वाहन जब्त कर लिए। विभाग चार दिन में करीब 600 किलो मिठाई और 400 किलो दूध नष्ट कर चुका है।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विक्रम पचिसिया ने बताया कि मंगलवार को सनौली नाके पर अभियान चलाकर दो संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा की जांच के लिए तीन नमूने लिए गए। जांच के दौरान दूध और रसगुल्ले मानव उपभोग के योग्य नहीं पाए गए। इन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नष्ट कर दिया गया।

चार दिन में कई जगह कार्रवाई

शनिवार को बैरी वाली मस्जिद क्षेत्र में 122 किलो गुलाब जामुन नष्ट किए गए और तीन नमूने लिए गए। रविवार को हरिसिंह कॉलोनी, नूरवाला में 140 किलो रसगुल्ले नष्ट कर दो नमूने लिए गए। देवी मंदिर रोड स्थित जावा कॉलोनी से बेसन के लड्डू और रसगुल्लों के नमूने जांच के लिए भेजे गए। सोमवार को 130 किलो डोडा बर्फी नष्ट कर तीन नमूने लिए गए।

त्योहारी सीजन में मिलावट की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए रोजाना कार्रवाई की जा रही है। अयोग्य खाद्य पदार्थ नष्ट किए जा रहे हैं और संदिग्ध खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। -डॉ. विक्रम पचिसिया, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी

यमुना किनारे दूध व रसगुल्ले नष्ट करते विभाग की टीम। संवाद

यमुना किनारे दूध व रसगुल्ले नष्ट करते विभाग की टीम। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X