शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पटियाला

Patiala News:त्योहारों से पहले मिलावट पर शिकंजा, दो खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस निलंबित – Crackdown On Adulteration Ahead Of Festivals; Licenses Of Two Food Business Operators Suspended

November 1, 2026


पटियाला में दो महीने में 136 सैंपल भरे, 667 किलो पनीर और 500 किलो घी जब्त

अमर उजाला ब्यूरो

पटियाला। खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों के सीजन में मिठाइयों और डेयरी उत्पादों में मिलावट रोकने को कार्रवाई तेज की है। सितंबर और अक्तूबर 2026 में विभाग ने जिले में 136 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। नियमों के उल्लंघन पर दो लाइसेंस निलंबित हुए, 21 सुधार नोटिस और छह चालान काटे गए।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बताया कि राजपुरा से 547 किलो, चतैहरा से 120 किलो पनीर और पटियाला के राजेश ट्रेडर्स से 500 किलो घी जब्त हुआ। 21 स्वास्थ्य सप्लीमेंट उत्पाद भी कब्जे में लिए गए। मित्तल पतीसा और वैद विद्यसागर प्राइवेट लिमिटेड के लाइसेंस निलंबित हुए हैं। विभाग ने मिठाई विक्रेताओं और डेयरी कारोबारियों के साथ जागरूकता बैठकें भी कीं। डॉ. गुरप्रीत कौर ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। सैंपलिंग और निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X