शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पौड़ी

Pauri News:दीपावली से बढ़ी बाजारों में रौनक, पटाखों के दाम बढ़े – Diwali Brings Cheer To Markets, Firecracker Prices Rise

November 8, 2026


पौड़ी/पाबौ/थलीसैंण। दीपावली को लेकर जिला मुख्यालय समेत पाबौ और थलीसैंण के बाजारों में काफी रौनक रही। वहीं, पौड़ी रामलीला मैदान में पटाखों की दुकानें सज गई हैं जहां आतिशबाजी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ पहुंच रही है। पटाखों के दाम में 100 से 150 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

स्थानीय प्रदीप कुमार, करन नेगी, संजय आदि का कहना है कि त्योहार पर आतिशबाजी का उत्साह तो है, लेकिन बढ़ती कीमतों के चलते बजट का भी ध्यान रखना पड़ रहा है। यही वजह है कि लोग खरीदारी से पहले अलग-अलग दुकानों पर पटाखों का मोलभाव कर रहे हैं। वहीं, दुकानदारों को दीपावली पर बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। बाजार में त्योहार को लेकर रौनक बढ़ने से कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X