Pauri News:भागीरथी की तेज धाराओं में 17 टीमों ने दिखाया राफ्टिंग का दमखम – 17 Teams Showcased Their Rafting Prowess In The Swift Currents Of The Bhagirathi
18वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन सलालम स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। 18वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन भागीरथी नदी की तेज धाराओं के बीच सलालम प्रतियोगिता का रोमांचक आयोजन किया गया। इस स्पर्धा में देशभर से पहुंची 17 टीमों के खिलाड़ियों ने संतुलन, गति और तालमेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए चुनौतीपूर्ण जलधाराओं के बीच अपना कौशल दिखाया।
चैंपियनशिप में पुरुष, महिला और मिक्स्ड वर्ग में हो रहे इन मुकाबलों को देखने और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए खासा रोमांच बना हुआ है। तीन दिवसीय इस चैंपियनशिप का शुभारंभ यूनाइटेड राफ्टिंग के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और एशिया के अध्यक्ष शौकत सिकंद ने किया था जिसमें स्प्रिंट, 300 मीटर, सलालम और आरएक्स जैसी स्पर्धाएं शामिल हैं। आयोजन में इंडियन आर्मी, आईटीबीपी , पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, निमास, जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों और बलों की टीमें भाग ले रही हैं। इस चैंपियनशिप में पंजाब से युवा लड़कियों की नई टीम की पहली भागीदारी भी खास आकर्षण बनी हुई है।
