मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पौड़ी

Pauri News:मंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया – The Minister Laid The Foundation Stones For And Inaugurated Various Development Projects

November 17, 2026


फोटो

पौड़ी। विकासखंड थलीसैंण के भ्रमण पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने 2.89 करोड़ से राइंका कपरोली के भवन, 36 लाख से तहसील सभागार, 43 लाख से विकासखंड मैदान सौंदर्यकरण व 25 लाख से गेस्ट हाउस, 15 लाख में निर्मित तीन पटवारी चौकियाें आदि का लोकार्पण किया। साथ ही नगर पंचायत थलीसैंण में 47.56 लाख की धनराशि से रजत जयंती पार्क निर्माण, नगर पंचायत कैन्यूर में 1.72 करोड़ से कूड़ा निस्तारण के लिए प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास किया। उन्होंने कूड़ा उठान तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. रावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने ग्रामसभा कपरोली में महिला मंगल दल को सांस्कृतिक सामग्री वितरित की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, रणवीर सिंह, वैशाख सिंह, मोहन सिंह, आनंद सिंह, पंकज रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X