Pithoragarh News:क्रिकेट उद्घाटन मैच गोरंग घाटी वॉरियर्स ने जीता – Gorang Valley Warriors Won The Opening Cricket Match
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को पिथौरागढ़ प्रो लीग सीजन प्रथम, क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। लीग का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक पिथौरागढ़-चंपावत कवि जी तथा दायित्वधारी गणेश भंडारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
उद्घाटन मैच जेएमएस डीडीहाट और गोरंग घाटी वॉरियर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरंग घाटी वॉरियर्स ने आठ विकेट पर 176 का लक्ष्य रखा। जवाब में जेएमएस डीडीहाट छह विकेट खोकर 152 रन ही बना पाई।
मैन ऑफ द मैच आयुष पांडे रहे। इससे पूर्व लीग के शुभारंभ पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नॉर्थराइड पब्लिक स्कूल, निखिलेश्वर चिल्ड्रन एकेडमी के विद्यार्थियों बैंड की धुन के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नेपाल से आई कलाकार रोशनी और निशा राणा ने शानदार प्रस्तुति दी। प्रो लीग की ब्रांड एंबेसडर अवनी दरियाल ने ट्रॉफी का अनावरण किया।
यहां कमेटी के अध्यक्ष मनीष जोशी, सचिव पीयूष रावत, उपाध्यक्ष नरेश भंडारी, पारस मुंडेला, यशवंत महर एसबीआई के उप प्रबंधक भारत दिगारी, आरसेटी डायरेक्टर हिमांशु जोशी सहित सभी ब्रांच प्रबंधक उपस्थित रहे। इस मौके पर कैलाश पांडे, मनोज पांडे, गिरदा पहाड़ी सहित अनेक क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
