शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पौड़ी

Pauri News:स्कूल से चोरी का सामान बरामदगी मामले में दोषी पर पांच सौ का जुर्माना – A Fine Of Five Hundred Rupees Was Imposed On The Accused In The Case Of Recovery Of Stolen Goods From The School

November 9, 2026


पौड़ी। द्वारीखाल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भयांसू में हुई चोरी का सामान एक युवक से बरामद किए जाने के मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उस पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया। न्यायिक मजिस्ट्रेट/ सिविल जज (जू.डि) लैंसडौन प्रिया साह की अदालत ने यह फैसला सुनाया।

अभियोजन के अनुसार 8 अप्रैल 2026 को पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक युवक की तलाशी ली। युवक से एक कट्टे में कंप्यूटर और अन्य सहायक उपचरणों के साथ एक ढोलक बरामद हुई थी। पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान लैंसडौन निवासी दीपक के रूप में हुई। मामले में शिक्षकों ने पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 9 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार किया और 13 मई को उसे जमानत मिल गई।

अदालत ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद होने और उसे रखने का आरोप साबित होने पर दोषी ठहराते हुए पूर्व में जेल में बिताई अवधि को सजा माना और पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा नहीं करने पर एक दिन का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X